फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले नालों की सफाई का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानसून सिर पर है और अभी तक प्रशासन की ओर से नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं किया गया है। शिकायतें आने के बाद कर्मचारी सफाई के कार्य में जुटे हैं, जबकि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से बारिश के आसार हैं। ऐसे में आमजन के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों ने एक माह पहले से ही नालों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका। वहीं, आमजन का कहना है कि मानसून सिर पर आने के बाद प्रशासन नालों की सफाई करवा रहा है। अकसर देखा जाता है कि थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
पंपों की भी नहीं हुई अभी व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि जहां-जहां भी जलभराव की समस्या पैदा होती, वहां पंप की व्यवस्था पहले से कर की जाए, ताकि तुरंत पानी की निकासी की जा सके। इसके बावजूद बहुत से स्थानों पर अभी पंपों की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें