फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर निगम में कार्यरत 16 क्लर्क कम कंप्यूटर आपरेटर को नौकरी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला शहर में लंबे समय से आउटसोर्सिंग पॉलिस वन के तहत लगे 16 क्लर्क कम कंप्यूटर आपरेटरों की सेवाएं ठेकेदार ने बर्खास्त कर दी हैं। इन सभी कर्मचारियों को 31 दिसंबर को नोटिस जारी कर दिया गया था। ऐसे में अब यह नए साल में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में सितंबर माह में करीब 32 स्थायी क्लर्क ने ज्वाइनिंग कर ली थी। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि इन क्लर्कों पर अब कभी भी गाज गिर सकती है। 16 क्लर्क को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब आउटसोर्सिंग पॉलिसी के लगे अन्य क्लर्कों की सांसें भी अटक गई हैं। बता दें कि निकाले गए क्लर्क पिछले करीब 5 से 8 साल से निगम में ही जमे हुए थे। इन सभी को एमएस इंटरप्राइजेज कंपनी की ओर से निकालने का नोटिस जारी किया गया है।
इन कर्मचारियों को नौकरी से हटाया
सेनिटेशन शाखा से मोनिका, मंजू, बिल्डिंग ब्रांच से पूजा और पुनित, एस्टेबलिशमेंट से मोनिका वाड्रा, महक और हरप्रीत, रेंट से विरेंद्र और सीमा गुप्ता, डेयरी डिस्पैच से सोनिया, लाइसेंस और विज्ञापन शाखा से चिराग और गौतम मट्टू, इंजीनियरिंग शाखा से ज्योति, जन्म-मृत्य शाखा से सीमा शर्मा व हाउस टैक्स शाखा से बवनीत सिंह और संगीता को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें