फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी मुलाजिम की पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
मृतका सुरजीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। हरियाणा सचिवालय में तैनात सीआईडी मुलाजिम की पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक यह वारदात उस समय हुई जब उसका पति दवाई लेने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था, सास पड़ोस में थी और बेटी पानी लेने के लिए रसोई घर के अंदर गई हुई थी।
गांव पंजौड़ी निवासी 40 वर्षीय सुरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह ने शनिवार को दोपहर बाद अपने मकान में बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बेटी फरनीत (16) ने बताया कि मां को उल्टी आने पर वह उसके लिए पानी लेने रसोई में गई थी, तभी उसने गोली चलने की आवाज सुनी, जब वह भागकर रसोई से बाहर आई तो उसने देखा कि कमरे में उसकी मां लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ से वापस घर पहुंचे मृतका के पति हरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान रहती थी और लगभग 10 वर्षों से उसकी चंडीगढ़ के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। वह आज भी अपनी पत्नी की दवाई लेने के लिए चंडीगढ़ गया था। वहीं पर मुझे पत्नी की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

हरजीत सिंह वर्ष 2013 में सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गया था। वर्तमान में वह हरियाणा सचिवालय में सीआईडीमें कार्यरत है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नारायणगढ़ थाना प्रभारी धूम सिंह राणा ने शव और बंदूक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ देर बाद सीन आफ क्राइम टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी धूम सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें