फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतू हत्याकांड में शामिल दोनों मुख्यारोपियों को सीआईए-टू ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करीब दो माह पूर्व छावनी हाथीखाना मंदिर के पास हुए जीतू हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। छावनी सदर थाने में दर्ज केस में डीएसपी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम में शामिल सीआईए-टू ने सफलता हासिल की। आरोपी सौरभ उर्फ माऊ चिड़िमार मोहल्ले और अर्जुन उर्फ अज्जू कुम्हार मंडी का है। वीरवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के अलावा घातक हथियार बरामद किए जा सकें।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 जून को हाथीखाना मंदिर के गेट के पास जीतू को गोलियों से भून दिया था। मृतक की बहन की शिकायत पर सौरभ उर्फ माऊ, अर्जुन उर्फ अज्जू, शम्मी पंडित, सोनू उर्फ गज्जू, मोनू डागर, अमन गप्पू, अर्जित, स्पलेंडर सिंह व रणधीर सिंह पर षड्यंत्र के तहत हत्या का केस दर्ज दर्ज किया गया था। घटना के दिन जीतू मंदिर के सामने बाड़े में आया था तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उसे तब तक गोलियां मारी, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। सीआईए-टू इंचार्ज विरेंद्र वालिया के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। उनसे रिवाल्वर, बाइक व अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें