फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया शतोउद्यमी सारथी योजना का आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री शतो उद्यमी सारथी योजना की घोषणा की। वे यहां आंबेडकर भवन में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का अवलोकन एवं निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत समाज के पांच अनुभवी व्यक्तियों को हर सौ परिवारों के ऊपर सारथी लगाया जाएगा, जोकि इन परिवारों के लिए सारथी बनकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेंगे और ये लोग यह देखरेख भी करेंगे कि यह परिवार काम कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को स्वरोजगार से संबंधित बैंक द्वारा उपलब्ध करवाए गए स्वीकृति पत्र व चैक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि विभिन्न कामों में अनुभव रखने वाले लोग जैसे कारपेंटर, सुनार इत्यादि अनुभवी लोग आगे आएं और अपने लोगों को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। ऐसा करने पर सरकार उन्हें प्रमाण पत्र और पैसा भी देगी। इस योजना के तहत हरियाणा के 15 लाख परिवारों को 1 लाख 80 हजार की वार्षिक आमदनी से आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है और लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में हर परिवार सुखी रहे, इसके लिये परिवार पहचान पत्र के माध्यम से मूल्यांकन करते हुए जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन सभी योग्य पात्रों की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत आयोजित इस मेले में लगभग 20 विभागों व 6 बैंकों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर एक लाख रुपये सालाना से कम आय वाले परिवारों को लोन देने एवं उन्हें स्वरोजगार से संबंधित उनका मार्गदर्शन किया। आज आयोजित मेले में लगभग 954 योग्य पात्रों की काउंसलिंग करने के लिए बुलाया गया था और उनकी रूचि व योग्यता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें