फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चंडीगढ़ और कालका शताब्दी, वहीं श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में परसों से मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग दो साल बाद शताब्दी सहित वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को कल से गर्मागर्म खाने की सुविधा मिलेगी। 27 नवंबर से चंडीगढ़ और कालका शताब्दी में छावनी रेलवे स्टेशन के बेस किचन में तैयार खाना परोसा जाएगा। वहीं 28 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बनाए गए बेस किचन में तैयार खाना परोसा जाएगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी ने पूरी तैयारी कर ली है और संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। खाने की सुविधा शुरू होने के साथ ट्रेनों का किराया भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन एकबार फिर से इसे पटरी पर लाने की तैयारी तेज हो गई है। पहले प्रमुख ट्रेनों में व्यवस्था सुचारु कराई जा रही है। इसके तहत दो साल बाद अब शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए छावनी रेलवे स्टेशन पर भी बेस किचन में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बेस किचन का रंग-रोगन कर चमकाया जा रहा है, वहीं खाना तैयार करने के स्थान को भी साफ कर दिया है ताकि यात्रियों को शुद्ध भोजन परोसा जा सके। दरअसल कोरोना संक्रमण शुरू होते ही रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर ट्रेन और बेस किचन में तैयार खाने की सुविधा को 20 मार्च 2020 से पूर्णतौर पर बंद कर दिया था। लगभग 6 महीने बाद ट्रेनों में पैक्ड भोजन की सुविधा शुरू की गई, जोकि यात्रियों के गले की फांस बनी रही, कारण कि पैक्ड भोजन ठंडा व स्वाद रहित होने की लगातार यात्रियों की ओर से शिकायत की जा रही थी।
-----------------------------
इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
ट्रेन नंबर 12045/46 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एवं ट्रेन नंबर 12005/06 नई दिल्ली-कालका शताब्दी में 27 नवंबर से खाना मिलना आरंभ हो जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 22439/40 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत में खाने की सुविधा 28 नवंबर से मिलेगी।
विज्ञापन

---------------------
यह मिलेगा भोजन
प्रथम श्रेणी एसी व एग्जिक्यूटिव कोच में सुबह की चाय के साथ शाकाहारी भोजन में दो बिस्कुट, नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स, ब्रेड स्लाइस, जैम, बटर, 2 आलू परांठा, दही, आचार, वेज कटलेट, पोहा, इडली, रवा आदि मिलेगा। वहीं मांसाहारी नाश्ते में 2 उबले हुए अंडे या ऑमलेट सहित फल व अन्य सामान मिलेगा।
-------------------
दोपहर का भोजन
दोपहर के भोजन में सूप, बासमती चावल, 4 रोटी या 2 परांठे, दाल मक्खनी, काबली चने, राजमा, चना दाल, छोले, मूंग दाल व सांभर शामिल होगा। वहीं शाकाहारी भोजन में पनीर की सब्जी व मांसाहारी में चिकन खाने को मिलेगा।
--------------------------------------
विभिन्न श्रेणी के किराए में इस तरह होगी बढ़ोत्तरी
चंडीगढ़ और कालका से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में मौजूदा समय में चेयरकार में सीट के लिए 540 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। भोजन की व्यवस्था शुरू होते ही शताब्दी का किराया 640 रुपये के करीब हो जाएगा। इसी प्रकार श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में मौजूदा समय में चेयर कार का किराया 1180 रुपये और एग्जक्यूटिव श्रेणी में 2380 रुपये लिया जा रहा है। 28 नवंबर को खाने की सुविधा के साथ वंदे भारत का किराया एसी चेयरकार में 1300 रुपये और एग्जक्यूटिव श्रेणी में 2635 रुपये हो जाएगा।
--------------------------------------
भोजन परोसने के लिए तैयार टीम
चंडीगढ़ और कालका शताब्दी में 27 नवंबर से और श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली में 28 नवंबर से यात्रियों को बेस किचन में तैयार किया गया गर्मागर्म खाना परोसा जाएगा। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

---एके झा, सह प्रबंधक आईआरसीटीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें