फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हुई छावनी की केंद्रीय और गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी क्षेत्र में बनी दो अलग-अलग केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी और केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी अब एक हो गई हैं। समाज हित में संयुक्त तौर पर यह फैसला दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। इसलिए नई कमेटी और संविधान के लिए अब 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो एक माह के अंदर अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एक विशेष बैठक रविवार को लालकुर्ती के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में हुई। बैठक में छावनी के लगभग 20 गुरुद्वारों से प्रबंधक मौजूद रहे। आगामी बैसाखी पर्व पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला नगर कीर्तन अब समूह संगत की ओर से धूमधाम से निकाला जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने गुरुद्वारा साहिब में दोनों कमेटियों के एक होने की अरदास की। गौरतलब है कि छावनी में केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी और केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी दोनों अलग-अलग कमेटियां थी जोकि अलग-अलग नगर कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती थी। अब सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एक ही कमेटी के अधीन और ज्यादा उत्कृष्ट ढंग से किए जा सकेंगे। इस मौके पर जागीर सिंह, मनजीत सिंह, गुरपाल सिंह, जसवंत सिंह, कंवलजीत सिंह, कुलदीप सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह व शमशेर सिंह सहित अन्य गुरुद्वारों के प्रबंधक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें