फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
अंबाला शहर में पुलिस द्वारा पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक - फोटो : Ambala
विज्ञापन
पंजाब से यूपी की ओर जा रहे गोवंश से भरे ट्रक को गोरक्षा दल व पुलिस ने पकड़ लिया। जिसमें से 21 गोवंश को सुरक्षित निकाला गया। ट्रक चालक ने डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मारी और ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गोरक्षा दल से भरत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक पंजाब से यूपी की ओर जा रहा है। ट्रक में गोवंशों को ठूस-ठूस कर भरा हुआ है। वह नेशनल हाईवे पर पहुंचे और डॉयल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया, वह नहीं रुका। डॉयल 112 गाड़ी को ट्रक के आगे लगा दिया। पीछे से आ रहे ट्रक ने डॉयल 112 की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। जब तक पुलिस मुलाजिमों का हालचाल पूछा जाता तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें