अंबाला। चोरों ने नारायणगढ़ स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन स्थित करियाना दुकान के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर दुकान में रखा सामान नकदी चुरा ली। अगले दिन दुकानदार जब दुकान को खोलने आया तो उसे चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद चोरी के बारे में स्थानीय पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
नारायणगढ़ के पंजलासा रोड निवासी दीपक कुमार ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग भवन के पास उसकी करियाना की दुकान है। रोजाना की तरह 19 सितंबर की रात को उसने दुकान को ठीक से बंद किया था। सोमवार की सुबह वह दुकान को खोलने आया तो दुकान के शटर का सेंटर लॉक टूटा हुआ था और कुछ सामान शटर के बाहर तक बिखरा हुआ था। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और दुकान में रखी गुल्लक से पंद्रह हजार रुपये भी गायब थे। नारायणगढ़ पुलिस ने दीपक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।