फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से गहने , रुपये और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मार्केट में चोरों ने एक ही रात में फोटोग्राफी, साइकिल व कपड़े की दुकान का ताले तोड़कर कई लाख रुपये का कपड़ा और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुुकानदार पहुंचे तो ताले टूटे मिले तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए सीढ़ी का भी इस्तेमाल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले मामले में श्रीराम मार्केट में चोरों ने मां बाला सुंदरी इंपोरियम को अपना निशाना बनाया। चोर सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर चढ़े और दुकान का शटर तोड़कर वहां रखा कई लाख रुपये का नया कपड़ा चोरी कर लिया। दुकान मालिक सलमा रानी के अनुसार वीरवार देर सायं वह अपनी दुकान बंद करके घर गई थी। सुबह जब वह दुकान पर आई तो चोरी का पता लगा। इसके अतिरिक्त अग्रवाल साइकिल स्टोर के मालिक विवेक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दुकान में घुसकर गल्ले में रखे करीब 16 हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया। वहीं फ्रैंडस स्टूडियो नामक फोटोग्राफी की दुकान के मालिक ने बताया कि चोरों ने शटर तोड़ कर उनकी दुकान से 12 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें