चाची के निधन पर शोक जताने हरिद्वार गए दो परिवारों के घर से चोर नकदी और जेवर चोरी हो गए। परिवार जब वापस आया तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। महेेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उमेश कश्यप व भूपिंद्र कश्यप ने बताया कि उन दोनों के मकान साथ-साथ हैं। शुक्रवार की रात उनकी चाची का निधन हो गया था। इस कारण वह लोग उनके घर हरिद्वार गए थे। इस दौरान घर के दरवाजे ठीक से बंद कर ताला लगाकर गए थे। शनिवार को वापस आने के बाद देखा तो घर का ताला टूटा हुआ मिजा। चोर घर से जेवरात व नकदी चोरी कर कर ले गए। इसमें तीन अंगुठी सोने की, कान का झुमका एक जोड़ी, करीब 25000 रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए।