अंबाला के छावनी के करधान रोड स्थित महक कॉस्मेटिक ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने 40 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये का सामान उड़ा दिया। इस दौरान चोर दुकान के साथ गली में पंद्रह फीट की सीढ़ी लगाकर दुकान में दाखिल हुए थे। दुकान से नकदी व लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोर जाते समय दुकान से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। अगले दिन दुकानदार जब दुकान पर आए तो उन्हे चोरी के बारे में पता चला। मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शिकायतकर्ता महिला के पति पवन ने बताया कि उन्होने अपनी दुकान में 16 कैमरे लगाए हुए है। जिसमें तीन कैमरे बाहर, 4 कैमरे भूतल पर दुकान के अंदर, 2 कैमरे प्रथम तल पर, 2 कैमरे दूसरे तल पर लगाए हुए है। फिर भी नकाबपोश तीन चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।
चोरी के लिए सीढ़ी लगाकर प्रथम तल पर चढे़ चोरों ने शीशे को तोड़ा और दुकान में एंट्री की इस दौरान एक चोर कांच लगने से घायल हो गया और चोरी के दौरान दुकान में फर्श पर उसका खून पड़ा हुआ था।
पडोसी के कैमरे चैक करने पर पता चला कि तीन चोर 2.38 मिनट पर घुसे और दो घंटे से भी ज्यादा टाइम लगाया और चोरी कर 4.37 मिनट पर बाहर आये। इन चोरों ने अपने मुंह ढके हुए थे।
थाना महेश नगर पुलिस केा दी शिकायत में छावनी की पूजा विहार कॉलोनी निवासी अनु रानी ने बताया कि वह करधान रोड़ पर उसकी महक कॉसमेटिक एंड ज्वेलरी के नाम से दुकान है। यह दुकान दोनों पति पत्नी चलाते है, उनकी दुकान तीन मंजिल है, 2 अक्तूबर की रात को गली वाली साइड में अज्ञात चोरों ने करीब पंद्रह फीट लंबी सीढ़ी लगाई को प्रथम तल पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होने पथम तल पर लगा दुकान का कांच का शीशा तोड़ा और दुकान के अंदर प्रवेश किया।
इसके बाद वह भूतल पर आये तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान के गल्ले से 40 हजार की नकदी, पीतल की चूडियां, पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्तियां, गल्ले में रखे डेबिट, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, आर्टिफिशल ज्वेलरी के 80 सैट, मंहगे परफ्युम व अन्य साामन चोरी का फरार हो गए। चोर जाते समय दुकान में लगा डीवीआर भी साथ ले गए। पडोस में चैक करने पर पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी और सभी चोरों ने अपने चेहरे को ढका हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।