शहर की सर्वजीत कौर ने अपने पति सर्वजीत सिंह, ससुर जीत सिंह और सास पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला सैल की कार्रवाई के आधार पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
अबकरपुर की सर्वजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सितंबर 2018 में सर्वजीत के साथ हुई थी। कुछ समय बाद सास-ससुर ने उसे विदेश भेजने के नाम पर मायके से डेढ़ लाख लाने को कहा। इसके बाद विदेश भेजने के लिए वीजा और शादी का भी पंजीकरण करवाया और जनवरी, 2019 में उन्हें अमेरिकन दूतावास भेज दिया। ससुर बोले कि तुम्हारा वीजा नहीं लगा, बीस लाख और लेकर आओ। नहीं लाई तो दोनों का तलाक करवा देंगे। उनके बेटे का और रिश्ता आ रहा है। सर्वजीत कौर ने माता से बात की तो उन्होंने मजबूरी जाहिर कर दी। मजबूरी में वे घर बेचकर केवल दस लाख का इंतजाम करवा सके। लॉकडाउन के दौरान वह आठ माह अपने घर में रही, उसके पति उसे लेने नहीं आए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।