फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा माता वैष्णो देवी के दर्शन को परिवार के साथ जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को कैंटर ने मारी टक्कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली से कटरा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को मोहड़ा के पास जूस पीते समय कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीष राव ने बताया कि वह उत्तम नगर साउथ वेस्ट दिल्ली का निवासी है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। नौ अक्तूबर को वह पत्नी मीनाक्षी, बेटे सूरज राव, साहिल राव व रिश्तेदार की बेटी दिव्यांशी के साथ क्रेटा कार में सवार होकर दिल्ली से माता वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वे अंबाला स्थित मोहड़ा के पास नई अनाज मंडी पहुंचे तो उन्होंने कार को नेशनल हाईवे के किनारे लगाया और फिर जूस पीने के लिए उतरे। तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर मनीष राव घायल हो गया। यह देख पत्नी ने तुरंत राहगीरों की मदद से पति को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मोहड़ा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर मनीष राव के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें