फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी के ब्रेक लगाते ही टकराई बुलेट, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के निकट सोमवार को पिकअप की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना दर्दनाक था कि पिकअप चालक ने अचानक बुलेट के आगे ब्रेक लगा दिया था। इतने में चालक संभल पाता कि अनियंत्रित बुलेट टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कुरुक्षेत्र के पुंडरी निवासी हितेश शर्मा को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हितेश शर्मा चंडीगढ़ से डी फार्मा का रहा था। रोजाना की तरह वह अपने कॉलेज की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह अंबाला कैंट के शास्त्री कॉलोनी कट पर पहुंचा आगे से जा रही पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस कारण बुलेट सवार युवक पीछे टकरा गया। मृतक हितेश की दो बहनें विदेश में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें