फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिश में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निरंकारी भवन के पास सोमवार शाम को रंजिशन बाइक सवार तीन युवकों ने ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय को रोककर कड़े से हमला कर दिया और लात-घूंस मारे। आरोप है कि पीड़ित के गले से चांदी की चेन और जेब से करीब 8 हजार रुपये की नकदी व बाइक की चाबी गायब हो गई।
विज्ञापन

घायल अशोक विहार निवासी गुरचरण सिंह को सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रोहित सहित दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।

सहकर्मी से झगड़े की थी रंजिश

अशोक विहार निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह खन्ना पैलेस स्थित ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। 16 अगस्त को उसकी सहकर्मी के दोस्त जमीतगढ़ निवासी रोहित के साथ कहासुनी हुई थी, जिसे मौके पर ही सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 6 बजे जब वह नागरिक अस्पताल के रास्ते डिलीवरी देकर खन्ना पैलेस लौट रहा था तो निरंकारी भवन के सामने रोहित अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले से खड़ा था। आरोपियों ने उसे हाथ देकर रोका और अचानक बाइक से नीचे गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रोहित के साथी ने कड़े से सिर पर हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें