अंबाला। पंजाब विधानसभा चुनाव प्रवासी प्रभारी एवं हरियाणा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में हो रहे विधानसभा ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फिजिकल व वर्चुअल रैलियां करके भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए पंजाब के सम्मानित मतदाताओं से अपील करेंगे।
डॉ. शर्मा ने कहा कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के जालंधर में 33 विधानसभा के भाजपाई कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से वर्चुअल रैली के माध्यम से जुड़ेंगे और गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। इसी तरह 16 फरवरी को पठानकोट में फिजिकल रैली में अमृतसर साहिब, तरनतारन और होशियारपुर में वर्चुअल रैलियां करके 33 विधानसभाओं के मतदाताओं से रूबरू होंगे। डॉ संजय शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को फिरोजपुर में फिजिकल रैली व बठिंडा और सगंरुर में वर्चुअल रैलियां के माध्यम से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। डॉ संजय शर्मा ने बताया कि मोदी जी के इलावा भाजपा के बड़े दिग्गज नेता भी गठबंधन के लिए रैलियां करने पंजाब में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब से सट्टा हुआ राज्य है और अंबाला तो पंजाब की सीमाओं पर है।इसलिए अम्बाला के कार्यकर्ताओं को पंजाब में जाकर भाजपा गठबंधन के पक्ष में जाकर प्रचार करना चाहिए और अपने सगे संबंधियों जो कि पंजाब के मतदाता है,उनको भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है कि जब पंजाब में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और पहली बार सरकार बनाने जा रही है।