फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में फिर लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद में एक बार फिर बायोमीट्रिक मशीनों के तहत हाजिरी लगाई जाएगी। रोजाना नप के करीब 150 कर्मचारी मशीन के जरिए कार्यालय में आते और जाते हुए अंगूठा लगाएंगे। इसके लिए नगर परिषद सचिव राजेश ने तीन मशीनें खरीदने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जैसे ही मशीनें आती हैं, उन्हें अलग-अलग कमरों में लगाकर कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उनके आने-जाने का पूरा रिकॉर्ड रहने के साथ-साथ सैलरी बनाते समय भी किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। कोरोना का प्रकोप थमने पर यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि 2020 में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनों के तहत हाजिरी लगाने की प्रक्रिया को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें