फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से फोन व नकदी छीनी, नहीं मिली मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के पेट में दर्द होने की सूचना पर छावनी से कुरुक्षेत्र जा रही महिला से शुक्रवार देर रात शाहपुर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने फोन व नकदी छीन ली। मदद के लिए महिला ने कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। शनिवार को पड़ाव थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। केस सुलझाने के लिए सीआईए, साइबर व अन्य टीमों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 गांव रतगल निवासी पीड़ित सुनीता शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बुआ की बेटी मनीषा से मिलने छावनी आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बहन पूजा का फोन आया, उसे पेट दर्द था। वह कुरुक्षेत्र जाने के लिए छावनी बस अड्डे पर पहुंची। महिला के पति ने फोन पर कहा कि वह शाहाबाद तक आ जाए, वहां से वह उसे ले लेगा। उसने ई-रिक्शा की। ई-रिक्शा वाला सर्विस लेन पर चल रहा था। कारण पूछने पर उसने मेन रोड पर ज्यादा भीड़ और खतरा बताया। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आए तीन-तीन लड़कों ने रिक्शा चालक से फोन नंबर मांगा, जोकि उसने दे दिया। थोड़ा आगे चलकर ई-रिक्शा चालक को फोन आया। उसके बाद उसने आगे जाने से इनकार कर दिया और उसे वहीं सड़क पर उतार दिया।
इसके बाद बाइक सवार युवक उसके वापस आए। उसे रुकने का कहा तो वह भागकर सड़क के दूसरी ओर आ गई। लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। चार लड़के उसकी तरफ आ गए। वह बचाव के लिए छावनी की तरफ भागने लगी तो एक छोटा हाथी वाहन आकर रुका। जैसे की वह उसमें बैठने लगी तो युवक उसके हाथ से फोन और 1500 रुपये छीनकर भाग गए। वाहन चालक के फोन से कॉल कर उसने अपने पति को बुलाया, फिर थाने में जाकर शिकायत दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें