फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथा टेकने जा रहे बाइक सवार दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शहर में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय पूजा व 29 वर्षीय पवन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों महेशनगर के बब्याल से बाइक पर सवार होकर प्रात: चार बजे पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने के लिए जा रहा था। टुंडला गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इलाका पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें