फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से बाइक सवारों ने झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुनीता पाहवा ने बताया कि वह गुरु अर्जुनपुरा मानव चौक अंबाला शहर की निवासी है। वह अंबाला पब्लिक स्कूल गणेश विहार शहर में शिक्षिका है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह वह एक्टिवा पर सवार होकर घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बतरा पैलेस के पास बाइक पर सवार दो लड़के आए। दोनों युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर थे। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। एएसआई चांदी राम ने बताया कि स्नैचिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें