फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने युवक से चार हजार रुपये भरा पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पेट्रोल पंप पर आए व्यक्ति से बाइक में पंचर लगवाने के लिए 100 रुपये मांगने वाले व्यक्तियों ने ही उससे 4 हजार हजार रुपये छीन लिए। इस मामले में 27वें दिन पुलिस ने केस दर्ज किया है। दुर्गानगर पेट्रोल पंप पर हुई घटना के समय स्कूटी सवार व्यक्ति घर लौटते समय पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर रुका था। इसी दौरान बाइक में पंचर लगवाने के लिए आरोपियों ने उससे पैसे मांगे थे। जैसे ही उसने पैसे निकाले, वे छीनकर भाग गए। कार्रवाई न होने से परेशान व्यक्ति ने केस दर्ज करवाने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी।
विज्ञापन

दुर्गानगर के नसीरपुर में ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर घर आ रहा था। रास्ते में दुर्गानगर पेट्रोल पंप के समीप दो लड़कों ने कहा कि उनकी बाइक पंचर हो गई है। उनके पास पंचर लगवाने के लिए पैसे नहीं हैं। जब ओमप्रकाश ने उन लड़कों की मदद करने के लिए उन्हें पर्स से 100 रुपये निकालकर देने लगा तो उन लड़कों ने उसका पर्स छीन लिया। जब उसने विरोध करते हुए उनकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया तो आरोपी उसे दूर तक घसीटते हुए ले गए और फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें