अंबाला। मां के साथ घर जा रहे बाइक सवार बेटे को एक अन्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत उसे घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में विशाल उर्फ शालू ने बताया कि वह गांव कोट कछुवा कंला का निवासी है। वह अपनी माता कमलेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने निजी काम से कैंट आए थे। काम निपटाने के बाद वह गांव कोट कछवा कंला बांध वाली सड़क शाहपुर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह शाहपुर श्मशान घाट के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक सवार ने तेजरफ्तार से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर दे मारी। वह अपनी मासी के बेटे संदीप के साथ अपनी मां को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी माता कमलेश को मृत घोषित कर दिया।