फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाआंब बस अड्डे के पास सोमवार की सायं एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेव कुमार निवासी मिल्क नारायणगढ़ अपने दो अन्य साथी राकेश कुमार व ओम प्रकाश के साथ कालाआंब की ओर जा रहा था कि तभी बस स्टैंड के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उक्त तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। राकेश और ओम प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने सुखदेेव के भाई अशोक कुमार की शिकायत पर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें