अंबाला। स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी कमल व सुमित निवासी बादशाही बाग शहर ने रिमांड के दौरान पूछताछ में स्नैचिंग की दो और वारदातों के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने एक और दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए।
पहले मामले के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने 01 अप्रैल को थाना सेक्टर-9 शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार 31 मार्च को सेक्टर-10 शहर से अज्ञात ने उसको चोट मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं दूूूसरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता जसबीर निवासी महिंद्र नगर शहर ने 02 अप्रैल को थाना सेक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 26 मार्च को सेक्टर-08 शहर शनि मंदिर के पास से बाइक सवार दो लड़के उसकी पत्नी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
तीसरे मामले में शिकायतकर्ता रवि कुमार निवासी सेक्टर-9 शहर ने 02 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार 30 मार्च को सेक्टर-9 शहर में उसकी पत्नी व बेटा घर के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लड़के उसकी पत्नी का मोबाइल छीनकर फरार गए।