फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में नमी बनी बाधा, नहीं बिकी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अनाजमंडियों में गेहूं की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। सोमवार को नारायणगढ़ अनाजमंडी में 21 किसान लगभग 700 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। ज्यादातर गेहूं में नमी होने के कारण फसल की खरीद नहीं हो सकी। जिसे आढ़तियों ने सूखने के लिए डाल दिया। वहीं शहजादपुर अनाजमंडी में सोमवार को चौथे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई। मार्केट कमेटी शहजादपुर के सचिव मोहित बेरी ने बताया कि अनाजमंडी में आठ किसानों ने लगभग 375 क्विंटल गेहूं के गेटपास कटवाए। गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खरीद नहीं की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कड़ासन की अनाजमंडी में सोमवार को 17 किसानों ने लगभग 725 क्विंटल गेहूं के गेटपास कटवाए। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने 725 क्विंटल गेहूं की खरीद की। नारायणगढ़ मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र पाल के अनुसार अनाजमंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मंगलवार, वीरवार व शनिवार को सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। 2 अप्रैल को खरीद एजेंसी हैफेड ने अनाजमंडी में 20 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल से मंडी में गेहूं की आवक पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें