फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भारत विकास परिषद ने कराया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
अंबाला सिटी के अग्रवाल भवन में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद नवदंपति व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा एवं डॉ. पुनीत जैन मेमोरियल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अग्रवाल भवन में पंचम सरल सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। यह आयोजन संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद एवं विवेक गुप्ता, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रवाल की अगुवाई में हुआ। इसमें 7 कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. परमजीत पाहवा ने शिरकत की।
विज्ञापन

11 कन्याओं के विवाह के संकल्प के तहत की गई तहकीकात में 7 कन्याओं का विवरण सही पाया गया था। सरल सामूहिक विवाह सनातन परंपरा अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। प कार्यक्रम में समाजसेवी मनोहर लाल सचदेवा, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष योगी दिनेशकांत जिंदल, राज्य सूचना आयुक्त नीता खेड़ा, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, समाजसेवी अजय चावला, अनुभव अग्रवाल, पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें