फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट चीजों से होगा पार्कों का सुंदरीकरण’

विज्ञापन
अंबाला शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नगर निगम की टीम स्वच्छता अभियान चलाते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम की टीम ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वार्ड नंबर तीन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल सामग्री से होने वाले नुकसान व घर में गीले और सूखे कचरे को अलग अलग रखने के फायदों के बारे जागरूक किया। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल बनी डिस्पोजल सामग्री का उपयोग न करने की अपील की। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ने बताया गया कि सभी पार्कों में पत्तों से खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट चीजों का उपयोग पार्कों के सुंदरीकरण में किया जाएगा।
टीम सदस्य सुशील कुमार ने बताया की डिस्पोजल सामग्री तथा प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग मनुष्य और पशुओं की सेहत, पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। हमें बतौर जिम्मेदार नागरिक कपड़े के थैले और स्टील के बर्तन का प्रयोग करके और गीले कचरे को खाद में बदल कर कचरे से मुक्ति पाने में भागीदार बनने की जरूरत है। ग्रीन अर्थ संगठन के सदस्य कुलदीप कुमार ने बताया की वार्ड नंबर तीन तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सभी घरों में गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखने के लिए जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। जनभागीदारी से गीले कचरे से खाद बनायी जाएगी। टीम ने स्मार्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान टीका राम, सदस्य सोम प्रकाश, रामगोपाल तथा संजीव कुमार मोटीवेटर के साथ बैठक करके योजना साझा की।
इस मौके पर बताया गया कि वार्ड में स्थित सभी धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। भविष्य में जितने भी कार्यक्रम व भंडारे लगाए जाएंगे उनमें किसी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री जैसे प्लास्टिक, थर्मोकोल की प्लेट, गिलास, कटोरियों का इस्तेमाल न करने बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी जरनैस सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर ती को आत्मनिर्भर वार्ड के तहत चुना गया है। सभी पार्कों में पत्तों से खाद तैयार की जाएगी और बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट चीजों का इस्तेमाल पार्कों के सुंदरीकरण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें