मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास मिली लाश की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Ambala
मंजी साहिब गुरुद्वारा के निकट जोहड़ में एक सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरवाहों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
चौकी प्रभारी रेशम सिंह के मुताबिक, शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। आशंका जताई कि मामला हत्या का है और लाश को खुर्दबुर्द करने के इरादे से सुनसान जगह फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। संवाद