फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक बन किरायेदार ने शौचालय बनाने के लिए सरकारी स्कीम से लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
किरायेदार द्वारा खुद को मकान मालिक बताकर स्वच्छ भारत अभियान शहरी स्कीम के तहत सरकारी ग्रांट लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद मकान मालिक ने किरायेदार पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

मामले में कलाल माजरी शहर निवासी दविंदर दास चेला कुंडल ने एसपी अंबाला को अगस्त 2021 में दी शिकायत दी थी। दास ने बताया कि उसने नदी मोहल्ला निवासी राजकुमार को अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। यह मकान नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में उसी के नाम पर है। राजकुमार ने अपने को मालिक बता कर गैर कानूनी तरीके से स्वच्छ भारत अभियान शहरी स्कीम के तहत शौचालय बनवाने के लिए आवेदन किया था। राजकुमार ने उपरोक्त स्कीम में गलत ढंग से ग्रांट के रुपये लिए गए। इसके बाद नगर निगम के नोटिस देने के बाद उसने गैर कानूनी ढंग से प्राप्त की राशि वापस कर दी।
इस प्रकार राजकुमार ने किए गए अपराध की खुद स्वीकृति की गई। इसके बावजूद नगर निगम के कर्मचारियों ने राजकुमार के साथ मिली भगत कर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत में बताया है कि ग्रांट को पास करने वाले संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें