वीरवार सायं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जीर्णोद्घार के बाद नवनिर्मित ताऊ देवी लाल चौक का उद्घाटन किया। इस कार्य पर 49 लाख रुपये की राशि खर्च की गई। इससे पहले उन्होंने ताऊ देवी लाल की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेशभर में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तर्ज पर ताऊ देवी लाल चौक का जीर्णोद्घार करते हुए इस चौक को भव्य स्वरूप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस चौक पर 32 फोकस लाइटें, 72 फुट लाइटें, 92 मल्टीकलर लैंपस, 51 सफेद लैंपस, 26 एलईडी फल्ड लाइट, एक टावर लाइट, जिसमें आठ लाइटें लगाई गई हैं। इससे इस चौक की भव्यता और सुंदरता और बढ़ेगी। इस चौक की सुंदरता को देखने के लिए बाहर से लोग आया करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इसकी प्राथमिक जिम्मेदारी पंजाब सरकार की थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छावनी स्थित वार हीरोज स्टेडियम में बन रहे खेल स्टेडियम में हुई अनियमितता व भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जांच की गई है और कमेटी बनाई गई है। जो भी इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।