Be it sports or battlefield, youth dominates everywhere: Anil Vij
- फोटो : Ambala
अंबाला। भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर युवाओं की आबादी सबसे अधिक है। खेल का मैदान हो, युद्घ क्षेत्र हो या फिर सेवा का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के युवाओं और युवतियों का बोलबाला है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेल हमारी प्राचीन धरोहर है।
इतिहास के अमिट पन्नों में झांक कर देखा जाए तो पता चलता है कि विभिन्न प्रकार के खेलों में हम हमेशा ही आगे रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और उत्साहित करने के लिए इनामों की झड़ी लगा रखी है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ जबकि कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये देने का प्रावधान है।