फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में साइंस सिटी का डंका, झटके चार अवार्ड

Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। गत दिवस गुड़गांव के उद्योग विहार में हरियाणा सरकार उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित स्टेट लेवर एक्सपोर्ट अवार्ड डिस्ट्रिब्यूशन समारोह में अंबाला की साइंस सिटी का डंका बजा। अंबाला के चार साइंस उद्यमियों को उनकी बेस्ट परफोरमेंस को लेकर उन्हें चार अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसे लेकर जहां साइंस उद्यमियों में उत्साह है। वहीं साइंस उद्यमियों के संगठन अंबाला साइंसटिफिक  इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश गुप्ता, चेयरमैन अश्वनी गोयल, महासचिव रजनीश गूंबर ने बधाई दी है।
विज्ञापन

पिछले करीबन कई सालों से हरियाणा सरकार उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से हर साल प्रदेश के उद्यमियों को दिए जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहित अवार्ड समारोह स्थगित चल रहा था। लेकिन सालों बाद अब सरकार ने इन अवार्ड सेरेमनी को फिर से शुरू किया गया है। इसी कड़ी में गत दिवस गुड़गांव में सरकार ने इस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर के 125 उद्योगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा अवार्ड, फरीदाबाद, गुड़गांव, पानीपत, करनाल व अंबाला की झोली में गए। इसी समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में उद्योगों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उद्योगों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ प्रोत्साहन एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी समारोह में अंबाला के चार उद्योगों शिवदयाल सूद एंड संस के आलोक सूद, ग्लोसको लैबोरट्री इक्यूपमेंट्स के समीर जैन, रेडिकल के मनोज मनकोटिया व लैबोट्रोन के प्रतिनिधि को बेस्ट स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड से नवाजा गया। अंबाला की साइंस सिटी दुनिया में सबसे बड़ा मेडिकल, एजुकेशन और रिसर्च इक्यूपमेंट का बाजार है और हर साल यहां से करोड़ों रुपये के उपकरण विदेश भेजे जाते हैं। अवार्ड प्राप्त करने वाले सभी उद्यमियों की मांग है कि अंबाला की साइंस इंडस्ट्री को देखते हुए इसे साइंस सिटी का औपचारिक दर्जा दिया जाना चाहिए और सरकार को इस उद्योग को बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें