फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, छह सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा के पास कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में छह सवारियां घायल हुई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में मोनू ने बताया कि वह गांव मानडू पट्टी दनोंदा जिला जींद का निवासी है। वह गुन्नबीर सिंह निवासी बादशाही बाग का ऑटो किराये पर चलाता है। 27 मार्च को वह ऑटो लेकर बादशाही बाग रविदास माजरी से छ सवारियां लेकर गांव साहा के लिए चला था।
विज्ञापन

मेरीलैंड पैलेस के पास उसके ऑटो को एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका ऑटो पलट गया और ऑटो पलटने से रक्षा देवी, दिपांशु, तारा देवी, सुनिता, राजकुमार, कैलाशो घायल हो गई। इसके बाद कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। घायल रक्षा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें