फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे असिस्टेंट मैनेजर पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कंपनी से छुट्टी कर घर जा रहे असिस्टेंट मैनेजर पर कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पड़ाव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गांव मोहड़ा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट मैनेजर है और उनकी कंपनी मोहड़ा में है। 06 अप्रैल को वह ड्यूटी पर था तो उसका अपने जूनियर कर्मचारी रमन राणा गांव कलसाना जिला कुरुक्षेत्र के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को वह छुट्टी कर अपनी कार में सवार होकर घर के लिए निकला था। वह धन्यौंडा मोड़ मोहड़ा के नजदीक पहुंचा तो तेजधार हथियारों के साथ रमन राणा, मोंटी राणा व उसके साथियों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी आरोपी हमलावरों ने उसकी गाड़ी को डंडों से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर भी हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें