फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मिनी सदन की अंशुका कप्तान तो हर्षित को चुना गया उप-कप्तान .

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राय मार्केट में नई छात्र परिषद् का गठन किया गया। इस मौके पर आर्यन हेड ब्वॉय और इशिका हेड गर्ल चुनी गई। विद्यालय की गतिविधियों को सुव्यवस्थित व सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी की शपथ लेते हुए छात्र परिषद् के सदस्यों ने अपने नये दायित्वों को संभाला। स्कूल प्रिंसिपल उमा मलिक ने इन सदस्यों को सैशे व बैज देकर सम्मानित किया तथा उनके कर्तव्यों के प्रति उनको अवगत कराया।
विज्ञापन

स्कूल अध्यापक वरुण सभरवाल ने इन चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। स्कूल प्रधान वीके जैन, प्रबंधक समिति के सदस्यों और स्कूल प्राचार्या ने नव गठित छात्र परिषद् के सदस्यों को बधाई दी तथा बच्चों को अनुशासन में रहकर स्कूल के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसमें हेड बॉय आर्यन, हेड गर्ल इशिका चुनी गई। जूनियर हेड बॉय वैभव, जूनियर हेड गर्ल इकरा बनी। पद्मिनी सदन से कप्तान अंशुका, जूनियर कप्तान हर्षित, उपकप्तान सिमरन, जूनियर उपकप्तान सलोक को चुना।
सरोजिनी सदन में कप्तान वंश, जूनियर कप्तान जैना, उपकप्तान रिया, जूनियर उपकप्तान वैभव और लक्ष्मी सदन में कप्तान पारुल, जूनियर कप्तान देविका, उपकप्तान समृधि, जूनियर उप-कप्तान इंद्रजीत और दुर्गा सदन में कप्तान वंशिका, जूनियर कप्तान प्रशन, उपकप्तान जश्नप्रीत, जूनियर उपकप्तान प्रियांशी को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें