फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए 18 अप्रैल अंतिम तिथि, अब बढ़ने लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद एरिया में बांटी गई प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां आम जनता के लिए गले का फांस बन चुकी है। ड्रोन की मदद से किए गए सर्वे के तहत प्रॉपर्टी आईडी को आनन-फानन में नगर परिषद ने करीब 60 हजार लोगों में तो बांट दिया मगर लोगों ने जब प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां देखीं तो उनके होश ही उड़ गए।
विज्ञापन

इन त्रुटियों में पड़ोसियों को उनकी तो उन्हें पड़ोसियों की प्रॉपर्टी मालिक दिखा दिया गया। त्रुटियां दुरुस्त करवाने की अंतिम तिथि अब 18 अप्रैल रखी गई है। यहीं कारण है कि नगर परिषद कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। महेश नगर निवासी राजन, मुकेश, अनिल, अंकुर गुप्ता का कहना था कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी पूरी तरह से अलग है।
लोगों के अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे में गलतियों की भरमार है। एक त्रुटि ठीक करवाते हैं तो दूसरी गलती को सुधारने के लिए एक के बाद एक कई चक्कर काटने पड़ते हैं। अब जब लोग कार्यालय आते हैं तो संबंधित एजेंसी के कर्मचारी भी गंभीरता से उनकी सुनवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को पूरा करने में समय लगता है।
विज्ञापन

----
प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए समय से काम शुरू कर दिया था। वार्डों में कैंप लगाने के साथ-साथ परिषद कार्यालय में तीन हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। रोजाना लोग आकर अपनी समस्या दुरुस्त करवा रहे हैं। 18 अप्रैल तक ही त्रुटियों में सुधार होगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें