अंबाला। 18 व 19 अगस्त को जिले में मनाए जाने वाले अन्नपूर्णा उत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सोमवार उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। जिला स्तर पर अंबाला शहर व छावनी में व उपमंडल स्तर पर बराड़ा व नारायणगढ़ में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का संदेश भी एलईडी के माध्यम से दिखाया जाएगा। अंबाला जिले में 357 राशन डिपुओं पर लाभार्थियों को उनके कार्ड के मुताबिक गेहूं वितरित करने का काम किया जाएगा। बैठक में नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह को निर्देश दिए कि वे जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरुस्त करवाएं, वहीं जिला सूचना अधिकारी विनय गुलाटी को निर्देश दिए कि जिला स्तर के साथ-साथ अन्य सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं ताकि प्रधानमंत्री का संदेश देखा जा सके।