फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कपड़े, चुनरी पहन आंगनबाड़ी कर्मियों का हल्ला बोल

विज्ञापन
काले कपड़े पहनकर अंबाला शहर में धरना प्रदर्शन करती आंगनवाड़ी वर्कर - फोटो : Ambala
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों व सहायकों ने काले कपड़े पहनकर रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले आंगनबाड़ी कर्मियों व सहायक उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद मार्च निकालते हुए सीडीपीओ आर1, आर टू और अर्बन के कार्यालय पहुंच वहां का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इसके बाद वह मुख्य बाजारों से होते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंची और यहां भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मी और सहायक एसोसिएशन की प्रधान अनुपमा ने बताया कि वे पिछले 34 दिन से उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दे रही हैं। इसके अलावा उनकी ओर से गृह मंत्री अनिल विज, विधायक व अन्य मंत्रियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांगें पूरी करने की मांग रखी गई है। इसमें 2018 में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने, उन्हें पीएफ, महंगाई भत्ता, मेडिकल लीव, रिटायर होने पर एकमुश्त राशि देने, कैथल की जिला प्रधान कमला को वापस नौकरी पर रखने सहित अन्य मांगें हैं। उनका कहना है कि सरकार अब भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो उन्हें मजबूरी में कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

काले कपड़े पहनकर अंबाला शहर में उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन करती आंगनवाड़ी वर्कर- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें