फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के इंतजार में धूल फांक रही सात नई एंबुलेंस, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में सात नई हाईटेक एंबुलेंस शामिल हो गई हैं। ये एंबुलेंस पंजीकरण के इंतजार में नागरिक अस्पताल में खड़ी धूल फांक रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नई एंबुलेंस की पंजीकरण की फाइल आरटीओ विभाग को भेज रखी है। सभी वाहनों का पंजीकरण होने के बाद एंबुलेंस को मरीजों की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभी तक जिला में 22 एंबुलेंस विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात थी, अब इन सात एंबुलेंस के मिलने के बाद जिला में अब एंबुलेंस की संख्या 29 हो चुकी है। इस समय सातों नई एंबुलेंस नागरिक अस्पताल में खड़ी हैं, जिन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अनदेखी के कारण इन एंबुलेंस के शीशों पर भी धूल जमने लगी है। इस दौरान नागरिक अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस चालक प्रतिदिन सभी नई एंबुलेंसों को कुछ देर के लिए स्टार्ट करके छोड़ रहे हैं, जिससे कि उनकी बैटरी डाउन न हो जाए। लेकिन पंजीकरण न होने के कारण सड़क पर नहीं उतर पाई हैं।
..............................................
हमारे पास सात नई एंबुलेंस आई हैं, जिनका पंजीकरण करवाने के लिए फाइल संबधित अधिकारी के पास भेज दी है। जैसे ही इनका पंजीकरण होकर नंबर जारी हो जाएगा, वैसे ही इनको मरीजों की सेवा में सड़क पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजलि, फ्लीट मैनेजर, नागरिक अस्पताल अंबाला।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें