फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के अवसर पर धूमधाम से मनाया अखंड सौभाग्यवती दिवस

विज्ञापन
अखंड सौभाग्यवती दिवस के मौके पर मौजूद जैन समाज की महिलाएं। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
एसएस जैन सभा के तत्वावधान में जैन स्थानक में चातुर्मास हेतु विराजमान महासाध्वी कैलाशवती की सुशिष्याओं ने धर्मसभा का आयोजन किया। जिसमें जैन साध्वी प्रचवन प्रभाविका सुयश प्रभा और साध्वी मधुर वक्ता अराधना ने विचार रखे। रविवार को जैन स्थानक में करवाचौथ के अवसर पर अखंड सौभाग्यवती दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिसमें 50 से अधिक विवाहित जोड़ो ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में मंत्र जाप किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन स्थानक में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। जैन समाज से श्रीपाल जैन द्वारा प्रभावना वितरित की गई। जैन साध्वी अराधना ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को आध्यात्मिक ज्ञान की बहुत आवश्यकता है। आध्यात्मिक ज्ञान हर किसी को सकारात्मक ऊर्जा व एकाग्रता प्रदान करता है। इससे जीवन के हर लक्ष्य को सहज ही पाया जा सकता है। करवाचौथ के उपलक्ष्य में मनाए गए कार्यक्रम में जैन समाज की कमलेश जैन, संगीता जैन, उमा जैन, वनिता जैन, सीमा, मीनू जैन, रूबी जैन, वंदना गोयल, डॉली बंसल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें