फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के बाद रातभर इलाके की बिजली गुल, सुबह रोष जताया तो पहुंचे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के चैन मंडी में शुक्रवार देर रात को अचानक ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने के बाद दर्जनों घरों की बत्ती गुल गई। कुछ चिंगारियां नीचे खड़े दो वाहनों पर गिरी लेकिन लोगों ने समय रहते हुए उन्हें हटा दिया। स्थानीय लोगों ने 12 क्रॉस रोड स्थित बिजली बोर्ड में शिकायत की तो कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। रातभर मच्छरों व पसीने से बेहाल होकर गुजरने के बाद सुबह भी फाल्ट दुरुस्त नहीं हुआ तो लोग भड़क गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। कुछ लोग एकजुट होकर 12क्रॉस रोड बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां रोष जताने के बाद मामला बढ़ने से पहले ही जेई सहित लाइनमैन मौके पर पहुंचे और कई घंटों के बाद बिजली की सप्लाई को दुरुस्त किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले 20 दिन से उनके इलाके में बिजली व पानी दोनों की समस्या चल रही है। लंबे-लंबे कट के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। जब ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण बिजली गुल हुई है तो बिजली कर्मचारियों को प्राथमिकता पर फाल्ट दुरुस्त करना चाहिए। बावजूद कर्मचारियों ने अनदेखा किया और दर्जनों घरों के लोग रातभर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें