फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: गर्भवती महिला ने मायके में तो पांच घंटे बाद पति ने घर में लगाया फंदा, दोनों की मौत

Thu, 03 Mar 2022 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) 

सार

महिला सात माह की गर्भवती थी। घरेलू कलह के चलते कदम उठाया। पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी में घरेलू कलह के चलते सात माह की गर्भवती महिला ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। इसके करीब पांच घंटे बाद पति ने पिंजौर में अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंबाला पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के दो लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी घटना के संदर्भ में पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


अंबाला के नया गांव की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हेतराम ने बताया कि उसकी बेटी जलधारा की शादी 5 मई 2021 को पिंजौर के गांव मांडवाला निवासी राजू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राजू व उसकी मां सरस्वती बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लग गए। दोनों बेटी जलधारा के साथ आए दिन मारपीट करते थे।

कई बार समझौता भी हुआ, मगर दहेज की लालसा इस कदर बढ़ी कि करीब 20 दिन पहले राजू व उसकी मां ने बेटी जलधारा को घर से निकाल दिया। इस दौरान बेटी जलधारा करीब सात महीने की गर्भवती थी। वह मारपीट से परेशान बेटी को अपने घर ले आए।
विज्ञापन


हेतराम ने बताया कि वह पत्नी व बेटे के साथ काम पर गया हुआ था। पीछे से उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में रह रहे उसके नाती ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी उन्हें दी। वह तुरंत घर पहुंचे। वहां देखा कि उसकी बेटी ने ससुरालियों की यातनाओं से तंग आकर मौत को गले लगा लिया है।

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दी जान
जलधारा द्वारा आत्महत्या किए जाने के करीब पांच घंटे बाद पति राजू ने भी अपने क्षेत्र मांडवाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पत्नी द्वारा फांसी लेने की खबर मिलने पर वह तनाव में आ गया था। इसकी सूचना मृतक महिला के पिता हेतराम को लड़की के ससुराल पक्ष ने शाम के समय दी थी। राजू शादी से पहले मेहनत मजदूरी करता था। शादी होने के बाद से वह कोई कामकाज नहीं कर रहा था। इस कारण परिवार में मुश्किलों का दौर चल रहा था।

इसके बाद परिवार में झगड़ा आदि होना एक आम बात हो गया। वहीं घर का गुजारा करना भी बहुत हो गया था। जब हेतराम बेटी जलधारा को अपने घर लेकर आए थे तो बेटी ने बताया था कि मुश्किल से उसे दो वक्त की रोटी नसीब हो रही थी। किसी प्रकार की बीमारी आदि के लिए भी राजू व उसके परिवार के पास पैसे नहीं होते थे।

नया गांव के अंतर्गत आने वाली कृष्णा कॉलोनी निवासी हेतराम की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। - बीरभान सदर थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें