फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में 25 अक्तूबर तक प्रतिदिन होगा खाली सीट पर दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर की दोनों पॉलिटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया जारी है। राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी और कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में पिछले दिनों हुई काउंसलिंग में 131 में से 88 सीट ही भर पाई हैं। अब खाली रह गई कुल 43 सीटों पर वीरवार से प्रतिदिन दाखिला प्रक्रिया होगी। जो प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इसको लेकर पॉलिटेक्निक की ओर से नोटिस भी चस्पा दिया गया है। राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर में दाखिला प्रक्रिया के प्रमुख धर्मवीर ने बताया कि वीरवार से जो भी खाली सीट रह गई हैं।, उनके लिए 12 बजे तक आवेदन स्वीकार होंगे और फिर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर जिन भी आवेदकों के अधिक अंक होंगे, उन्हें दाखिला दिया जाएगा। साथ ही साथ टोकन फीस भी जमा कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय पॉलिटेक्निक में मुख्य रूप से प्लास्टिक ट्रेड में सीट खाली हैं। वहीं, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में लाइब्रेरी साइंस में सीट खाली हैं।
आईटीआई में दाखिले के लिए ट्रेड चयन की प्रक्रिया खत्म
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिला के लिए काउंसलिंग के दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण के तहत आवेदकों के लिए ट्रेड चयन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस समय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में 882 सीटें, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांरनपुर में 322, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में 470, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला कैंट में 310, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बराड़ा होली में 510 सीटें, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारायणगढ़ महिला में 42 सीटें, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हसनपुर एवं नहोनी में 44-44 सीटें रिक्त हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण स्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने में दिक्कत न आए, इसके लिए आईटीआई में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इससे पहले उन्हें पता चला था कि साइबर कैफे संचालक आवेदकों से भारी राशि वसूल रहे हैं। इस कारण दाखिले के समय आवेदकों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए आईटीआई में आवेदन फार्म भरने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें