फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य मारला ने 50 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 64वीं राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में अंबाला के आदित्य मारला ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में की गई थी। जहां पर आदित्य ने 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 600 में से 553 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

आदित्य की इस उपलब्धि पर शूटिंग कोच अभिषेक राणा व गौरव सैनी ने खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि आदित्य पिछले करीब चार साल से उनके पास प्रशिक्षण ले रहा है। कोरोना के कारण काफी समय तक खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थी। अब जब खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई तो आदित्य ने हरियाणा टीम की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि इससे पहले 2019 में जर्मनी में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इस समय भी इंडिया टीम के लिए खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 नवंबर को आरंभ हुई थी और अभी 6 दिसंबर तक जारी रहेगी। वहीं अभी आदित्य की अन्य प्रतियोगिताएं बाकी हैं। इसके अलावा उनके अन्य खिलाड़ी भी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अइन्य पदक भी इस खेल प्रतियोगिता में अंबाला की झोली में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें