फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दौलतपुर चौक-गांधीनगर समेत 11 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Wed, 02 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन दौलतपुर चौक से गांधीनगर के बीच संचालित ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत दी है। पश्चिम रेलवे ने आधिकारिक निर्देश जारी कर 11 प्रमुख मार्गों की ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्देश दिया है। इससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
इसके तहत विभिन्न मार्गों पर स्लीपर 3-टियर एसी, जनरल और सेकेंड सिटिंग कोच बढ़ाए जाएंगे। यह व्यवस्था 4 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर लागू रहेगी। विशेष रूप से ट्रेन संख्या 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर में 2 और 3 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 22957 में यह अतिरिक्त कोच 3 और 4 सितंबर को उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा ट्रेन संख्या 19415/19416 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा में एक तृतीय एसी और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा जबकि 09309/09310 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, 19401/19402 साबरमती-लखनऊ, 19016/19003 पोरबंदर-दादर, 19004/19015 भुसावल-दादर, 22958/19411 वेरावल-गांधीनगर में एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें