गांव बुढियों के पास दो दोस्तों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन निवासी गांव जफरपुर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता रवि निवासी गांव मुआना जिला जींद ने गत वर्ष 04 दिसंबर को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 03 दिसंबर को गांव बुढियों के पास 8-9 अज्ञात आरोपियों ने उस पर व उसके मित्र साहिल गांव पाडला जिला कैथल पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
----------------------