फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण हत्या कांड मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण हत्या कांड मामले में पार्षद रूबी सौदा की गिरफ्तारी न होने पर अरुण के भाई दीपक ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उनके भाई अरुण की हत्या कर दी गई थी। इसमें सिटी के वार्ड नंबर 14 की पार्षद रूबी सौदा का भी नाम है और वह फरार चल रही है। जब उन्हें पता चला कि वह मंडलायुक्त के पास पेश होंगी और उन्हें उस दौरान गिरफ्तार किया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने मंडलायुक्त समेत सीएम विंडो, एसपी व अन्य को पत्र भेजा था, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शिकायत देते हुए पार्षद रूबी सौदा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें