फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमानत मिली तो बेखौफ हुआ आरोपी, चाकू से हमला कर महिला की हत्या

Thu, 03 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के बूड़िया चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर आए युवक ने 24 वर्षीय महिला की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी साजन ने महिला से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। जमानत मिलने के बाद साजन जेल से बाहर आया था।

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम आरोपी साजन महिला के घर में घुस गया। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला घर से निकलकर पड़ोस के एक मकान में घुस गई। साजन भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पड़ोसी के घर में घुसकर महिला पर चाकू से कई वार किए। इस दौरान उसके गले पर भी गहरा वार किया गया।
विज्ञापन

घटना के समय महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में उसकी नौ माह की बेटी, चार साल का बेटा और देवर मौजूद था। महिला के देवर के अनुसार, आरोपी साजन ने हमला करते समय उन्हें भी ललकारा। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव मिगलानी और जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चाकू के करीब चार वार के निशान मिले हैं। शहर जगाधरी थाना प्रभारी विरेंद्र वालिया ने कहा कि आरोपी की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।
-
पति से मारपीट के बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा :
परिजनों के मुताबिक जमानत के बाद आरोपी साजन ने युवती के पति के साथ मारपीट की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर साजन के खिलाफ धारा 308 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को करीब दो माह तक गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी की भूमिका जांचने की मांग :
परिजनों ने बूड़िया गेट पुलिस जांच अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि आरोपी साजन से मिलीभगत के चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। परिजनों के मुताबिक आरोपी को अग्रिम जमानत लेने का पर्याप्त समय दिया गया। परिजनों ने पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें