फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने रविवार रात को गश्त के दौरान राय मार्केट के पीछे गांधी मैदान से युवक मोहम्मद रिजवान निवासी साउथ खालापार मुजफ्फरनगर यूपी को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना अंबाला छावनी पुलिस रविवार की रात गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि अवैध हथियार की तस्करी का काम करने वाला एक युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राय मार्केट के पीछे गांधी मैदान के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस को एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें